हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Manisha Case: भिवानी की टीचर मनीषा केस को लेकर गांव में आज पंचायत, जानें क्या बोले पिता?

By Sahab Ram
On: November 11, 2025 5:44 AM
Follow Us:

Manisha Case : हरियाणा के भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण की टीचर मनीषा के मौत मामले में आज यानी मंगलवार को गांव में पंचायत रखी गई है। इस पंचायत में गांव ढाणी लक्ष्मण समेत आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचेंगे।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा के पिता संजय ने कहा है कि यह पंचायत जांच में तेजी लाने के लिए रखी गई है। काफी समय हो गया, लेकिन CBI भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। पंचायत के माध्यम से जांच में तेजी लाने और दोषियों के नामों को उजागर करके गिरफ्तार करने की मांग रखी जाएगी।

बता दें कि गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा (19) की मौत मामले में CBI की जांच जारी है। जो जांच के लिए 3 बार भिवानी आ चुकी है और अपने स्तर पर जांच कर चुकी है। वहीं CBI की टीम 27 अक्टूबर सोमवार को भिवानी से दिल्ली लौट गई है। इसके बाद दिल्ली में ही रहकर अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

93 दिन के बाद भी नहीं हो सका खुलासा

बता दें कि मनीषा की मौत को करीब 93 दिन हो चुके हैं। लेकिन, अभी तक सीबीआई इस बात का खुलासा नहीं कर सकती है कि मनीषा की हत्या हुई थी या फिर उसने सुसाइड की थी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment