हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Namo Bharat Train: हरियाणा में बदला जाएगा नमो भारत के स्टेशन का डिजाइन, सामने आई बड़ी वजह

By Sahab Ram
On: November 22, 2025 8:37 AM
Follow Us:

Namo Bharat Train: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा रहा है। दरअसल, दिल्ली के सराय कालेखां से राजस्थान के बहरोड़ तक नमो भारत के लिए ट्रैक बिछाया जाएगा। यह ट्रेन गुरुग्राम से होकर भी गुजरेगी। जिसके चलते शहर के शंकर चौक पर बनाए जाने वाले स्टेशन पर कुछ गतिरोध आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की ओर से स्टेशन के लिए जो डिजाइन तैयार किया गया है उससे गुरुग्राम की एजेंसी सहमत नहीं हैं। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) सहित गुरुग्राम प्रशासन का कहना है कि जो डिजाइन और जगह तय की गई उससे गुरुग्राम मेट्रो के लिए स्टेशन बनाने में परेशानी के साथ- साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होगी। ऐसे में स्टेशन की जगह को बदला जाए।

यह मामला हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी तक पहुंचा तो उन्होंने एनसीआरटीसी, जीएमआरएल और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास लिमिटेड नगर निगम (एचएसआइआइडीसी) निगम और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन की डिजाइन फिर से तैयार करने की जिम्मेदारी एचएसआइआइडीसी को दी है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इस वजह से लिया गया फैसला

खबरों की मानें, तो एनसीआरटीसी की ओर से बताया गया कि शंकर चौक पर स्टेशन बनने से दिक्कत नहीं होगी और इस स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट दूर बनाए जाएंगे। जबकि GMRL की ओर कहा गया है कि नमो भारत ट्रेन के साइबर सिटी स्टेशन की जगह का निर्धारण नहीं होने के चलते ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के साइबर सिटी स्टेशन के निर्माण की जगह को अंतिम रूप देने में दिक्कत आ रही है। नमो भारत ट्रेन के स्टेशन के मौजूदा डिजाइन ठीक नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो और नमो भारत के लिए इंटरचेंज स्टेशन होने यहां पर जाम की स्थिति पैदा होगी दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के समीप होने से यहां पर पहले ही ट्रैफिक दबाव अधिक है।

सभी एजेंसी कर रही स्टडी

बता दें कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को आने वाली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के लिए यहां पर जंक्शन स्टेशन भी प्रस्तावित है। इसके चलते इस स्टेशन के डिजाइन को लेकर सभी एजेंसी गहराई से स्टडी कर रही हैं।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment