हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Highway: हरियाणा में जल्द तैयार होंगे ये तीन नए हाईवे, इन लोगों को मिलेगा मोटा फायदा

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 3:06 PM
Follow Us:
New Highway

New Highway: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य को जल्द ही तीन नेशनल हाईवे मिलने जा रहे हैं, जिनके निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, ये हाईवे भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जाएंगे और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, इन तीन नए हाईवे में पहला पानीपत से डबवाली, दूसरा हिसार से रेवाड़ी, और तीसरा अंबाला से दिल्ली के बीच बनेगा। इन सड़कों के निर्माण से न केवल राज्य के भीतर यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि अन्य राज्यों से संपर्क भी सुगम हो जाएगा। New Highway

अंबाला-दिल्ली हाईवे

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से मंजूर अंबाला-दिल्ली हाईवे को यमुना नदी के किनारे ग्रीनफील्ड राजमार्ग के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके बनने से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय 2 से ढाई घंटे तक कम हो सकता है। यह नया हाईवे पंचकूला से यमुनानगर तक बनाए जा रहे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा, जिससे हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। New Highway

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

पानीपत डबवाली हाईवे

मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत से चौटाला गांव तक बनने वाला नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बीकानेर से मेरठ के बीच की दूरी को भी कम करेगा। यह हाईवे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी देगा, जिससे व्यापार, परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को विशेष लाभ होगा।

NHAI तैयार करेगा DPR

जानकारी के मुताबिक, तीनों हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद अब NHAI विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगा। DPR के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। New Highway

कनेक्टिविटी और विकास

मिली जानकारी के अनुसार, इन हाईवे के बनने से हरियाणा में आवागमन सुगम होगा, GT रोड का ट्रैफिक कम होगा और दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के साथ हरियाणा की सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही औद्योगिक विकास, कृषि व्यापार, और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment