हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा बिजली विभाग में इन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, मिली मंजूरी

By Sahab Ram
On: November 26, 2025 12:09 PM
Follow Us:
Salary of these employees will increase in Haryana Electricity Department

Haryana : हरियाणा में बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVN) ने नए नियुक्त सहायक लाइनमैन (ALM) और कार्यालय सहयोगी (SA) कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके तहत UHBVN में तैनात 2,270 कर्मचारियों के भर्ती के बाद रुके हुए इंक्रीमेंट लगेंगे।

2023 में हुई थीं नई नियुक्तियां

आपको बता दें कि साल 2023 में एचवीपीएन में 400, डीएचबीवीएन में 830 और यूएचबीवीएन में 2270 एएलएम और एसए की नई नियुक्तियां हुई थीं। इसके बाद एचवीपीएन और डीएचबीवीएन के कर्मचारियों के तीन फीसदी इंक्रीमेंट लग गए थे जबकि पांच हजार दिव्यांग कर्मचारियों की ओर से हाईकोर्ट में केस करने के कारण यूएचबीवीएन के नए कर्मचारियों के इंक्रीमेंट रोक दिए गए थे जोकि अब बहाल करके एक जुलाई 2025 से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का फैसला लिया गया है। इसके फैसले के बाद इन कर्मचारियों के वेतनमान को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के समान हो जाएगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

पंचकूला स्थित निगम मुख्यालय में प्रशासनिक अभियंता की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है। निगम ने सभी संबंधित कार्यकारी अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस निर्णय को तुरंत लागू किया जाए और पात्र कर्मचारियों को उनकी नियमित वेतन वृद्धि समय पर प्रदान की जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि निगम के उच्च अधिकारियों और वित्त शाखा को भी भेजी गई है ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment