Sarkari Yojna: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सरकार की ओर से ‘जननी शिशु सुरक्षा’ कार्यक्रम योजना चलाई जा रही है। यह योजना गृह मंत्रालय की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए बनाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को जांच, दवाएं, भोजन और डिलीवरी के लिए सीजेरियन सेक्शन समेत अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल फ्री में दी जाती हैं। इसके तहत 48 घंटे तक मां और उसके नवजात शिशु को आवश्यक देखभाल की जाती है।
योजना का लाभ लेने के लिए प्रमुख शर्तें
महिला आवेदक का किसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होना आवश्यक है।
कब हुई थी योजना की शुरुआत
बता दें कि इस योजना को जून 2011 को गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव और बीमार शिशुओं के इलाज के लिए शुरू किया गया था। वहीं 2014 में इसमें विस्तार किया गया। इसके लिए गर्भवती महिला को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र के कर्मियों द्वारा ही कार्ड बनाने के बाद रेफर किया जाता है।
गर्भवती महिलाओं को क्या मिलता है?
रजिस्ट्रेशन, कैशलेस प्रसव, सी-सेक्शन, दवाएं, स्वास्थ्य संस्थानों में मौजूदगी के दौरान आहार, ब्लड, घर से चिकित्सा संस्थान तक परिवहन, रेफरल के मामले में सुविधा केंद्रों तक परिवहन और 48 घंटे ठहरने के बाद संस्थान से घर तक वापसी की सुविधा दी जाती है।
ये दस्तावेज है जरूरी
-आधार कार्ड
-निवास प्रमाण पत्र या राशन कार्ड
– जननी सुरक्षा कार्ड
हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर ले सकते हैं जानकारी
इस योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर के नंबर 0172-2646811 पर संपर्क कर सकते हैं और इस योजना से जुड़े जो सवाल है। उसके बारे में जवाब ले सकते हैं।









