School Winter Holidays: केन्द्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की इस बार मौज आने वाली है। दरअसल, केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने इस बार 10 की बजाय 20 दिन की छुट्टियों करने का ऐलान किया है। इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र भी जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने अपने पत्र में लिखा कि शैक्षणिक सत्र 2026-2027 से राजस्थान राज्य में विद्यालयी विद्यार्थियों हेतु शीतकालीन अवकाश 10 दिन से बढ़ाकर 20 दिनों तक किया जाएगा।
राजस्थान में शीत ऋतु के दौरान (दिसंबर से जनवरी माह) औसत दिन का तापमान लगभग 10°C से 20°C तक रहता है, एवं रात्रि के समय तापमान 0°C या उससे नीचे तक गिर जाता है। प्रातःकाल के समय में अत्यधिक ठंड पड़ती है, जिससे विद्यार्थियों के लिए विद्यालय आना-जाना कठिन हो जाता है। अतः जनवरी माह में जिला प्रशासन द्वारा शीत लहर के अनुसार शीतकालीन अवकाश को हमेशा बढ़ाया जाता है।

राजस्थान राज्य में शीत ऋतु के दौरान पड़ने वाली अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की अवधि 10 दिन से बढ़ाकर 20 दिनों तक रखने हेतु निवेदन किया जाता है।









