हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा के ये शहर देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित

By Sahab Ram
On: November 30, 2025 1:44 PM
Follow Us:
These cities of Haryana are the most polluted in the country

Haryana News : हरियाणा के कई बड़े शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश का सोनीपत और बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित शहरों में पहले और दूसरे स्थान पर है। देश के 7 सबसे प्रदूषित शहरों में 4 हरियाणा के शहर हैं। इस बार हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार, पराली के पिछले वर्ष की तुलना में आधे मामले हैं जबकि पांच वर्ष पहले की तुलना करें तो इस बार 84.01 प्रतिशत मामले कम हैं।

सोनीपत शनिवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। सोनीपत का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) देश में सर्वाधिक 329 रहा। बहादुरगढ़ दूसरे स्थान पर रहा और एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा और हापुड़ का एक्यूआई 310 रहा। इसके बाद हरियाणा के धारूहेड़ा का 309 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली देश में प्रदूषित शहरों में छठवें स्थान पर रहा। यहां का एक्यूआई 305 है। प्रदेश के चरखी दादरी की हवा भी खराब रही और एक्यूआई 304 रहा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

पराली जलाने के मामले पिछले वर्ष से कम

हरियाणा में पराली और एक्टिव फायर लोकेशन यानी एएफएल (एक्टिव फायर लोकेशन) के मामलों में इस बार कमी रही। 30 नवंबर तक हरियाणा कृषि विभाग मानना है कि इस तरह के मामले सामने आते हैं। इसलिए 30 नवंबर तक इसरो की निगरानी रहती है। इस बार 15 सितंबर से 28 नवंबर तक एएफएल के 655 मामले सामने आ चुके हैं।

साल 2020 में इसी अवधि के दाैरान 4120 थे जो इस वर्ष की तुलना में करीब 84.01 प्रतिशत तक कम हैं। इसी अवधि में 2022 में 6955, 2023 में 3642 और 2024 में 1380 मामले सामने आए थे।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment