हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Vande Bharat Express: हरियाणा के पानीपत से केवल डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली, जानें कब से शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 2:00 AM
Follow Us:
_Vande Bharat Express You will reach Delhi from Panipat in Haryana in just one and a half hours

Vande Bharat Express: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, यात्रियों को सुविधा दिल्ली से फिरोजपुर कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन का आज पीएम मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से पानीपत से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा और रेल यात्री केवल डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंच जाएे

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जाएगी और वापसी में दिल्ली से फिरोजपुर कैंट के बीच चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि फिरोजपुर कैंट से 7:77 बजे चलने वाली वंदेभारत गाड़ी संख्या 26462 पानीपत दोपहर करीब 1:05 बजे पहुंचेगी। यहां यह 2 मिनट रुकेगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी। जिसके चलते पानीपत से दिल्ली तक का सफर केवल डेढ़ घंटे का हो जाएगा।

वहीं इसी तरह वापसी में दिल्ली से फिरोजपुर कैंट के लिए 22:35 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 26461 का पानीपत पहुंचने का समय शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है है।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव वंदेभारत ट्रेन

बताया जा रहा है कि वंदेभारत ट्रेन रास्ते में फरीदकोट, बठिंडा जंक्शन, धूरी जंक्शन,पटियाला, अम्बाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत जंक्शन पर ठहरेगी। ट्रेन में टिकट की बुकिंग के लिए रेलवे ने आरक्षण केंद्र के सिस्टम को अपडेट किया है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम 8 नवंबर को होगा। रेलवे स्टेशन पर नई वंदेभारत एक्सप्रेस का स्वागत होगा। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

हफ्ते में 6 दिन चलेगी वंदेभारत ट्रेन

अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर हफ्ते में सभी 6 दिन चलेगी।

ये है पूरा शेड्यूल

ट्रेन नं. 26462 फिरोजपुर से सुबह 7:55 पर चलकर 8:23 पर फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा, 10:26 बजे धुरी, 11:05 बजे पटियाला पहुंचेगी।

-करीब 11:58 बजे अम्बाला कैंट तो 12:28 बजे कुरुक्षेत्र में ठहराव होगा। 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

-इसके बाद वापसी में दिल्ली से वंदे भारत 26461 उसी दिन शाम को 4 बजे चलकर, 5 बजे पानीपत 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अम्बाला कैंट

और फिर 7:13 बजे पटियाला, 7:56 बजे धुरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:23 बजे फरीदकोट और रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment