हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

WhatsApp यूजर्स को बड़ा झटका, 15 जनवरी से बंद हो जाएगी ये सर्विस

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 2:36 AM
Follow Us:

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स को 15 जनवरी से बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, अगले साल से एक खास सुविधा यूजर्स को नहीं मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta की नई पॉलिसी की वजह से WhatsApp यूजर्स इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि Meta ने अपनी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसमें किसी थर्ड पार्टी AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल WhatsApp पर नहीं किया जा सकेगा। WhatsApp के बिजनेस API नियमों में यह बड़ा बदलाव किया है।

दरअसल, बिजनेस यूजर्स WhatsApp पर किसी थर्ड पार्टी चैटबॉट्स जैसे कि ChatGPT और Perplexity एआई का इस्तेमाल करते हैं। मेटा की नई पॉलिसी
WhatsApp की नई पॉलिसी के तहत सामान्य AI का इस्तेमाल इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं किया जा सकेगा। वहीं ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भी कंफर्म किया है कि 15 जनवरी 2026 के बाद से ChatGPT की सुविधा WhatsApp पर नहीं मिलेगी। कंपनी ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

5 करोड़ से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे सुविधा

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरों की मानें, तो OpenAI ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस समय वाट्सऐप पर 50 मिलयन यानी 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ChatGPT का इसतेमाल कर रहे हैं। इस सुविधा के बंद होने पर इन करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है।

क्या है Meta की नई पॉलिसी

खबरों की मानें, तो Meta की नई पॉलिसी के तहत 15 जनवरी 2026 से सामान्य AI चैटबॉट्स को WhatsApp Business API पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। Meta ने इस बदलाव की वजह सिस्टम पर लोड और मैसेज की बढ़ती संख्या बताया है। वहीं OpenAI ने मेटा की इस पॉलिसी पर कहा कि वो WhatsApp पर अपनी सर्विस जारी रखना चाहता है, लेकिन कंपनी के पॉलिसी की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इसके लिए कंपनी इस ट्रांजिशन को आसान बनाने पर फोकस कर रही है ताकि, WhatsApp यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को सेव कर सके।

कैसे सेव करें चैट हिस्ट्री?

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

खबरों की मानें, तो ChatGPT यूजर्स WhatsApp से अपनी AI बॉट्स कन्वर्सेशन को आसानी से एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, WhatsApp एआई चैटबॉट्स से सीधे चैट्स को एक्सपोर्ट करने की सुविधा नहीं देता है। OpenAI आपके WhatsApp नंबर को आपके ChatGPT अकाउंट से लिंक करके पिछली चैट्स को सेव करने का एक तरीका देता है। इस तरीके से WhatsApp पर ChatGPT इंटिग्रेशन खत्म होने के बाद यूजर्स को उनके चैटजीपीटी अकाउंट में वाट्सऐप पर किए गए चैट्स की हिस्ट्री दिखाई दे सकती है।

इसके लिए आप सबसे पहले ChatGPT ऐप डाउनलोड करें। यह Android, iOS और डेस्कटॉप पर उपलब्ध है।
इसके अलावा आप (chat.openai.com) पर अपने वेब ब्राउजर के जरिए भी ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment