हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, बंद किया अपना सबसे सस्ता प्लान

By Sahab Ram
On: November 11, 2025 6:17 PM
Follow Us:

Airtel यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। खबरों की मानें, तो एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो से 189 रुपये वाले प्लान को हटा दिया है। यह कंपनी का वॉइस केवल प्रीपेड प्लान था। इस प्लान के बाद अब यूजर्स को अपना नंबर एक्टिवेट रखने के लिए कम से कम 199 रुपये वाला रिचार्ज करना होगा। ऐसे में यूजर्स को ज्यादा पैसे देने होंगे। कंपनी ने इस प्लान को रिमूव कर यूजर्स को मैसेज दिया है कि वह डेटा-सेंट्रिक प्लान को आगे बढ़ा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय टेलीकॉम मार्केट में ग्राहकों के बीच वॉइस ओनली प्लान ज्यादा फेमस नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एयरटेल का 189 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को सिर्फ वॉइस कॉलिंग ही मिलती थी, जो सीनियर सिटीजन या ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं पड़ती थी। इस प्लान को हटाने के बाद एयरटेल के एंट्री लेवल प्लान से ही यूजर्स को डेटा और दूसरे डिजिटल बेनिफिट Offer किए जाएंगे। इसके साथ ही सिर्फ कॉलिंग सर्विस यूज करने वाले यूजर्स को अब ज्यादा रुपये देकर मोबाइल रिचार्ज करवाना होगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

Airtel ने बंद किया 189 रुपये वाला प्लान

खबरों की मानें, तो Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान को अपडेट करते हुए 189 रुपये वाला प्लान हटा दिया है। अब कंपनी की वेबसाइट में नया 199 रुपये वाला प्लान मिलेगा, जो कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है।

क्या है Airtel के नए 199 रुपये वाले प्लान में

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही यूजर्स को हर दिन 100 SMS और 28 दिन के लिए 2जीबी डेटा भी मिलता है। वहीं डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स को डेटा के लिए प्रति MB 50 पैसे का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान के साथ फ्री हेलो ट्यून्स और एक साल के लिए Perplexity Pro AI टूल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment