हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

By Sahab Ram
On: November 29, 2025 3:08 PM
Follow Us:
This new highway will start from December 1.

New Highway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लाखों वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर अब पहले से काफी आसान होने वाला है। क्योंकि, 1 दिसंबर से नया ग्रीनफील्ड हाईवे यात्रियों के लिए खोला जाएगा। इससे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और दिल्ली का सफर सुविधाजनक हो जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस ग्रीनफील्ड हाईवे के खुलने से मोहाली के खरड़ में लगने वाले भारी जाम से राहत मिल सकेगी। वहीं एयरपोर्ट से कुराली तक तैयार यह नया मार्ग लोगों के समय की बचत करेगा और उन्हें जाम में फँसने से बचाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नया हाईवे NH-205ए का हिस्सा है और इसकी कुल लंबाई करीब 31 किलोमीटर है।

खबरों की मानें, तो इस हाईवे को बनाने में करीब 1400 करोड़ का लागत आई है और यह मोहाली के आईटी चौक से शुरू होकर कुराली तक जाता है और फिर आगे जाकर सिसवां-बद्दी रोड से कनेक्ट है। केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बने इस बाईपास पर करीब 1,400 करोड़ रुपये खर्च किए है। इस रास्ते पर मार्किंग, साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट और सुरक्षा व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है।

नहरों में नहाने पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

बताया जा रहा है कि 29 और 30 नवंबर को इस मार्ग पर ट्रायल शुरु किए जाएंगे। वहीं गांव बजहेड़ी में एक टोल प्लाजा भी बनाया जा रहा है। जबकि दोनों ओर सर्विस लेन बनाई गई हैं।ताकि मुख्य सड़क पर यातायत के दबाव को कम किया जा सके।

इस वजह से हुई प्रोजेक्ट में दूरी

बताया जा रहा है कि यह हाईवे खुलने के बाद बद्दी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया के बीच का आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा। इससे न केवल उद्योगों को फायदे मिलेंगे, बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

इसका निर्माण कार्य साल 2022 में शुरू हुआ था, लेकिन 2023 में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने प्रोजेक्ट को धीमा कर दिया था। इसके बावजूद इंजीनियरों और अधिकारियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम को पूरा किया है और अब इसे खोलने की तैयारी की जा रही है।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment