Chandigarh: विदेश यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से चार नई इंटरनेशनल उड़ान का प्रस्ताव है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है और विमान कंपनियों के साथ भी बातचीत जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिन देशों से कनेक्टिविटी की योजना है उसमें बैंकाक, मलयेशिया, लंदन, सिंगापुर शामिल हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि चंडीगढ में एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। यहां सालाना करीब 42 लाख यात्रियों का आना जाना है। नई इंटरनेशनल उड़ान के लिए भी लगातार डिमांड आ रही थी। जिसके लिए कुछ विमानन कंपनियों से बातचीत की गई है। Chandigarh News
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियों को कैश इंसेटिव देने की योजना है, जिससे वह यहां से अपनी उड़ान शुरू करें। ध्यान रहे कि चंडीगढ से फिलहाल दो अंतरराष्ट्रीय उड़ान हैं जबकि घरेलू उड़ानों की संख्या करीब 80 है। Chandigarh News
इजाफा
मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ने की वजह से यहां से कारगो भी ज्यादा हो चुका है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कारगो करीब 65 फीसदी बड़ा है। जानकारी के मुताबिक, जिसका लाभ विमानन कंपनियों भी हुआ है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने के साथ ही इंटरनेशनल कारगो भी बढ़ेगा। Chandigarh News
अंतरराष्ट्रीय उड़ान
जानकारी के मुताबिक, ट्राइसिटी की इंडस्ट्री की मांग भी अंतराष्ट्रीय फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की है। वजह है कि उनके ज्यादातर क्लाइंट्स बाहर के हैं। यदि वह इंडिया आते हैं या फिर इंडिया से लोग बाहर जाते हैं तो फिलहाल नई दिल्ली होकर ही जाया जा सकता है। Chandigarh News
मिली जानकारी के अनुसार, IT इंडस्ट्री से जुड़े रोहित शर्मा ने कहा कि ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट के शुरू होने से व्यापार भी बढ़ेगा और समय भी बचेगा। वहीं, IT एक्सपर्ट घ्रुव पांडे ने कहा कि यह मांग तो आईटी इंडस्ट्री काफी समय से कर रही थी।












