हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा हरिद्वार, यहां होगा एंट्री और एग्जिट

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 7:28 PM
Follow Us:

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द ही लोगों के लिए खुलने की उम्मीद है। इसी बीच एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, इस एक्सप्रेसवे से हरिद्वार के लिए भी लिंक एक्सप्रेसवे यानी की हरिद्वार स्पर बनाया जा रहा है। इससे दिल्ली-देहरादून और हरिद्वार का सफर आसान हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार स्पर करीब 50.7 किमी लंबा होगा। इस स्पर की शुरुआत फेस-2 पर मौजूद हलगोया गांव से होगी। इसके बाद यह एक्सप्रेसवे रुड़की होते हुए बहादराबाद टोल प्लाजा को क्रॉस करने के बाद हरिद्वार तक पहुँचेगा।

हलगोया में होगी एंट्री और एग्जिट​

खबरों की मानें, तो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हलगोया गांव के पास जो एंट्री और एग्जिट बनाया गए है। उस पर भी अभी कुछ काम बचा हुआ है। इसके साथ ही यहां से आगे बढ़ने पर भी स्ट्रक्चर्स के ऊपर रोड लेइंग का काम भी बचा हुआ है। जल्द ही इसे पूरा होने की उम्मीद है।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे और इंडियन रेलवे के सहारनपुर-मेरठ सेक्शन में यह रास्ते में पड़ता है। जिस पर अभी काफी काम बचा है। वहीं मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर एक इंटरचेंज बनाया जा रहा है, जिस पर भी अभी काम जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि झबरेडा-सहारनपुर रोड पर बनाए जा रहे फ्लाइओवर के ऊपर डेक स्लैब का काम हो चुका है। हालांकि, यहां पर अर्थवर्क का काम भी अभी काफी बचा है। यहां से पुहाना रोड तक ज्यादातर रोड लेइंग का काम पूरा हो चुका है, कुछ जगहों पर थोड़ा-बहुत काम बचा हुआ है।

रुड़की बायपास पर कितना हुआ काम​

​रुड़की बायपास की बात करें तो यहां अभी गर्डर लॉन्चिंग का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो साल में यह सभी काम पूरे हो सकेंगे।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

ढाई घंटे में पहुंचेंगे देहरादून

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी केवल ढाई घंटे की रह जाएगी। जबकि, अभी 6-7 घंटे लगते है। वहीं इससे हरिद्वार पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment