हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Delhi Saharanpur Dehradun Highway: ये हाईवे खुद बनाएगा बिजली, लगेंगे सोलर पैनल, जानें कब शुरू होगा काम

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 4:28 PM
Follow Us:

Delhi Saharanpur Dehradun Highway: दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाइवे पर सौलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए सोलर एनर्जी कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (SECI) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए एमओयू साइन किया है।

जानकारी के मुताबिक, हाइवे पर नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। इस MOU के तहत, पहले चरण में दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाइवे के पैकेज-1 (दिल्ली वाले हिस्से ) के एलिवेटेड हिस्से पर सौर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

MOU का क्या है उद्देश्य

खबरों की मानें, तो इस समझौते का उद्देश्य राजमार्ग पर नवीकरणीय पर ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करना, राजमार्ग इन्फ्रास्ट्रक्चर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा की क्षमता का उपयोग करना और कार्बन उत्सर्जन कम करना है।खबरों की मानें, तो जल्द ही इसके लिए काम शुरू किया जाएगा।

क्या ब़ोले सड़क परिवहन मंत्री

वहीं सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में उपस्थिति में MOU पर हस्ताक्षर किए गए।इस पर मल्होत्रा ने कहा कि MAU नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है। SECI और NHAI के बीच यह साझेदारी हाइवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए नवीन और पर्यावरण अनुकूल समाधानों का मार्ग प्रशस्त करेगी।उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का लाभ उठाकर, यह पहल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करेगी और स्वच्छ पर्यावरण में योगदान देने में मदद करेगी।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment