हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gold Rate Today: 3,900 रुपये सस्ता हुआ सोना, जारी हुए ताजा रेट

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 8:01 AM
Follow Us:

Gold Rate Today: अमेरिकी फेड रिजर्व के अगले महीने ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद कम होने के बीच वैश्विक कीमतों में गिरावट से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में देखने को मिली। जिसके चलते सोना 3,900 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रह गया। वही चांदी की कीमतों में भी 7,800 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की घटती उम्मीदों के बीच निवेशक इस हफ्ते जारी होने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। इससे सोने और चांदी में भारी बिकवाली देखी जा रही है। पिछले छह हफ्ते से अमेरिकी आंकड़ों की अनुपस्थिति और फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के कारण दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में हाजिर सोने ने लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रखी और मामूली नुकसान के साथ 4,042.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने में 152.82 डॉलर या 3.64 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment