Gold Silver Price: भारत में सोने और चांदी के दाम में इस हफ्ते पूरा उतार–चढ़ाव रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के अनुसार, 999 प्योरिटी वाले सोने की कीमतें पूरे हफ्ते में कभी तेजी तो कभी गिरावट के साथ कारोबार करती रहीं। जानकारी के मुताबिक, सोना इस हफ्ते 2,353 रुपये महंगा हुआ जबकि चांदी के दाम में 7,724 रुपये का उछाल देखने को मिला।
पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल
मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को सोना 1,22,441 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद लगातार दो दिनों में तेजी देखने को मिली और 11 नवंबर को रेट 1,24,149 रुपये पहुंच गया। 12 नवंबर को मामूली गिरावट होकर दाम 1,23,913 रुपये रहे, लेकिन 13 नवंबर को सोना अचानक उछलकर 1,26,554 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर था। 14 नवंबर को इसमें थोड़ी नरमी आई और कीमत 1,24,794 रुपये रही। Gold Silver Price
चांदी का भाव
जानकारी के मुताबिक, चांदी के दामों में इस हफ्ते और भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। 999 प्योरिटी वाली चांदी 10 नवंबर को 1,51,643 रुपये प्रति KG थी। इसके बाद लगातार चार दिनों तक इसमें बढ़त दर्ज हुई और 13 नवंबर को यह 1,62,730 प्रति KG तक पहुंच गई। हालांकि 14 नवंबर को इसमें हल्की गिरावट के साथ दाम 1,59,367 रुपये रहे। Gold Silver Price
IBJA की दरें…
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है। Gold Silver Price
बीते एक हफ्ते में सोने का रेट (999 प्योरिटी)
10 नवंबर, 2025 – 1,22,441 रुपये प्रति 10 ग्राम
11 नवंबर, 2025 – 1,24,149 रुपये प्रति 10 ग्राम
12 नवंबर, 2025 – 1,23,913 रुपये प्रति 10 ग्राम
13 नवंबर, 2025 – 1,26,554 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 नवंबर, 2025 – 1,24,794 रुपये प्रति 10 ग्राम
बीते एक हफ्ते में चांदी का रेट (999 प्योरिटी) Gold Silver Price
10 नवंबर, 2025 – 1,51,643 रुपये प्रति KG
11 नवंबर, 2025 – 1,54,760 रुपये प्रति KG
12 नवंबर, 2025 – 1,56,705 रुपये प्रति KG
13 नवंबर, 2025 – 1,62,730 रुपये प्रति KG
14 नवंबर, 2025 – 1,59,367 रुपये प्रति KG
मोबाइल पर जानें रेट
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि IBJA सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं। Gold Silver Price
मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। SMS के द्वारा सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है।












