Govinda Health: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोविंदा को मुंबई के जुहू स्थित उनके घर पर अचानक चक्कर आ गए और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो इसकी पुष्टि उनके लीगल एडवाइज़र और दोस्त ललित बिंदल ने की है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मंगलवार रात गोविदा मुंबई के अपने आवास पर अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गए। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात 1 बजे उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों की मानें, तो ललित बिंदल ने कहा कि एक्टर के कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनकी कि का इंतजार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गोविंदा मंगलवार को रात करीब 8.30 बजे अचानक बेहोश हो गए थे। जिसके बाद डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गई । दवा लेने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन, रात करीब 12.30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद रात करीब 1 बजे उन्हें मुंबई की क्रिटिकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में है।












