हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

NCR में घर खरीदने का सपना होगा पूरा , सिर्फ 6.62 लाख रुपए में मिलेगा 1BHK फ्लैट, ये रही पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 8:10 AM
Follow Us:

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से भी कम है, तो आप फिर भी एनसीआर के इस इलाके में घर ख़रीदकर अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं।

दरअसल, यूपी आवास विकास परिषद (UPAVP) ने घर खरीदारों को बड़ी राहत दी है। UPAVP की पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत NCR के गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना में सस्ते 1BHK फ्लैट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। यह बुकिंग 30 अक्टूबर 2025 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस योजना के तहत फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 7.80 लाख रुपए से शुरू की गई है। इसके साथ ही 15 फीसदी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

आपको बता दें कि UPAVP के इन फ्लैट्स की सबसे बड़ी खासियात इसकी लोकेशन है, जो गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना के तहत आसरा-1 एनक्लेव में स्थित है। यह इलाका दिल्ली बार्डर से महज 7 किमी दूरी पर स्थित है।

खास बात यह है कि ये प्रोजेक्ट सेक्टर 5A मंडोला में NH-709B (दिल्ली-सहारनपुर हाईवे) पर बना हुआ है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतरीन है। यहां से आनंद विहार ISBT और रेलवे स्टेन केवल 15 किमी दूर है।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

मेट्रो स्टेशन से है 2 KM दूर

वहीं गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से यह लोकेशन सिर्फ 14 किलोमीटर की दूरी और हिंडन एयरपोर्ट से 17 किमी की दूरी पर स्थित है और सबसे खास बात है कि प्रस्तावित मंडोला डिपो मेट्रो स्टेशन है। यहां से सिर्फ 2 किमी की दूरी में होगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment