Rapid Metro: भारत सरकार दिल्ली एनसीआर में दो नए रैपिड रेल मार्गों की मंजूरी के साथ क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी गुड़गांव, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत और करनाल से कनेक्ट होगा।
दरअसल, 65,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना को सार्वजनिक निवेश बोर्ड (PIB ) से मंजूरी मिल गई है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास ले जाया जाएगा।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने दो रैपिड रेल परियोजनाओं का प्रस्ताव दिया है। जिसमें 93 किलोमीटर लंबा सराय काले खां-बावल आरआरटीएस कॉरिडोर बनेगा। जिसकी अनुमानित लागत 32,000 करोड़ रुपये है। वहीं 136 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर सराय काले खां-करनाल तक बनेगा। जिसके लिए 33,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
खबरों की मानें, तो पहले चरण के कॉरिडोर में 16 स्टेशन होंगे और यह दिल्ली से बावल के पास एसएनबी शहरी परिसर तक करीब 107 किमी तक फैला होगा। जब पूरी तरह से साउथ में विस्तारित किया जाएगा, तो प्रस्तावित मार्ग एनएच-8 के साथ संरेखित किया जाएगा और इसमें लगभग 22 स्टेशन शामिल होने की उम्मीद है।
सराय काले खान से करनाल मार्ग
सराय काले खान-करनाल कॉरिडोर दिल्ली में सराय काले खान से शुरू होगा और उत्तर की ओर हरियाणा के माध्यम से फैला होगा। यह करनाल में खत्म होने से पहले सोनीपत और पानीपत जैसे प्रमुख शहरों से गुज़रेगा। मार्ग की कुल लंबाई करीब 136.3 किमी है।












