RBI Action: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। RBI ने एक बार फिर से एक बैंक पर बड़ा एक्शन लिया है और भारी पेनल्टी लगाया है। नवंबर में RBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड पर भारी मैट्रिक जुर्माना लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, बता दें 1921 में बना ये प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख और देश के पुराने बैंकों में से एक है। इसका हेडक्वार्ट थूथुकुड़ी तमिलनाडु में स्थित है। लेकिन यह कमर्शियल बैंक के तौर पर देशभर में कई स्थानों पर 500 से अधिक शाखाओं का संचालन कर करता है। RBI New Action
मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई की जानकारी RBI ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। 13 नवंबर को पेनल्टी का आदेश बैंक को जारी किया गया था। 31 मार्च 2024 को बैंक के वित्त स्थिति के संदर्भ में एक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान दिशा निर्देशों के उल्लंघन का पता चला। जिसके बाद बैंक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। RBI New Action
जानकारी के मुताबिक, नोटिस पर आए जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दी गई प्रस्तुतियों के आधार पर आरोपों को सही पाया गया। जिसके बाद बैंक पर 39.60 लाख रुपये पेनल्टी लगाने का फैसला केंद्रीय बैंक ने लिया। RBI New Action
बैंक ने तोड़े नियम
मिली जानकारी के अनुसार, बैंक में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई का इस्तेमाल करके भुगतान करने के लिए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों पर अप्रत्यक्ष रूप से शुल्क लगाया।
जानकारी के मुताबिक, निर्धारित अवधि के भीतर जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष में पात्र राशि भी ट्रांसफर नहीं की थी। ऐसे में पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 के सेक्शन 10ए और बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के सेक्शन 26ए का उल्लंघन हुआ। RBI New Action
ग्राहकों को चिंता
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। ग्राहकों और बैंकों के बीच हो रहे किसी भी एग्रीमेंट या ट्रांजेक्शन की वैधता पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बात की पुष्टि नोटिफिकेशन में की गई है। RBI New Action
जानकारी के मुताबिक, RBI ने यह भी कहा कि,”इस एक्शन का असर भविष्य में की जाने वाली किसी भी अन्य कार्रवाई पर नहीं पड़ेगा। कस्टमर पहले की तरह ही कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट समेत अपनी अन्य कई सेवाएं बिना किसी बाधा जारी रख सकता है।












