हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

School Holiday: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी घोषित

By Sahab Ram
On: November 24, 2025 9:29 PM
Follow Us:
School Holiday: All schools and colleges will remain closed

School Holiday: शीतकालीन छु​ट्टी से पहले स्कूली बच्चों और सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, कल यानी 25 नवंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, कल सिख गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस मनाया जाएगा। जिसके चलते दिल्ली के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा कॉलेज और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। School Holiday Tomorrow

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

दिल्ली CM ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, CM रेखा गुप्ता ने खुद इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, CM रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 25 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’ School Holiday Tomorrow

कल स्कूल बंद क्यों हैं?

मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को भारत के कुछ हिस्सों में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। यह दिन सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, उनकी शहादत धर्म की स्वतंत्रता और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है। School Holiday Tomorrow

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

जानकारी के मुताबिक, यह अवकाश विशेष रूप से दिल्ली सहित कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभावी है, जहां सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment