हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

UP New Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहे ये 11 नए एक्सप्रेसवे, अगले चार सालों में फर्राटा भरेंगे वाहन, आसान हो जाएगा सफर

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 3:10 PM
Follow Us:

UP New Expressway: देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाला उत्तर प्रदेश अपनी रफ्तार को और आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। खबरों की मानें, तो अगले चार सालों में प्रदेश में 11 और एक्सप्रेस-वे शुरू हो जाएंगे। इनके बनने के बाद यूपी के न केवल दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि, पश्चिम से पूर्वाचल की भी कनेक्टिविटी और अच्छी होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का निर्माण और संचालन यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी ( UPEIDA ) की ओर से कराया जाएगा। इन सभी एक्सप्रेस-वे के डीपीआर, भूमि अधिग्रहण, निर्माण शुरू करने से लेकर खत्म किए जाने तक की टाइमलाइन तय कर ली गई है।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से किया जा रहा कनेक्ट

खबरों की मानें, तो अगली छह महीनों तक प्रदेश सबसे लंबे एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट करने के लिए वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे की कार्ययोजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे भी अगस्त, 2027 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी तरह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट करने के लिए राजधानी की सीमा पर बन रहे लिंक एक्सप्रेस-वे का अलाइनमेंट का काम पूरा हो चुका है।

फ़रवरी तक बनकर तैयार होगा गंगा एक्सप्रेस-वे

बताया जा रहा है कि मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे को फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा और मार्च में लोकार्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हाल में ही समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने इसे दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए है। इसलिए काम और तेज किया जा रहा है

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

1500 किलोमीटर में फैले है एक्सप्रेसवे

खबरों की मानें, तो यूपीडा ने जो कार्ययोजना तय की है। उसके हिसाब से जेवर लिंक, झांसी लिंक, मेरठ-हरिद्वार, नोएडा-जेवर, चित्रकूट रीवा, विध्य एक्सप्रेस-वे और विध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट और एस्टिमेट का काम फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं अगर सभी प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे को मिला लिया जाए तो इनकी लंबाई 1500 किमी से अधिक है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment