हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

UP से दिल्ली को कनेक्ट करेगा 350 करोड़ का ये मेगा एक्सप्रेसवे, 31 गांवों की भी बदलेगी तस्वीर!, ये रही पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 8:33 AM
Follow Us:

UP की अलीगढ़–पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना अब पूरी गति से आगे बढ़ रही है। इस प्रोजेक्ट पर 1350 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके बनने से दिल्ली और यूपी के बीच का सफर मिनटों में सिमट कर रह जाएगा।

दरअसल, इस परियोजना का सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण खैर बाईपास का निर्माण है। खैर क्षेत्र में लोग पिछले कई सालों से ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान हैं। वहीं नए बाईपास के तैयार होने के बाद कस्बे के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिसके चलते NHAI ने इसे प्राथमिकता सूची में रखा है और लक्ष्य है कि इसे एक साल के भीतर पूरा कर दिया जाए।

किसानों से ली जा रही जमीन

बताया जा रहा है कि इस पूरी परियोजना के लिए करीब 325 हेक्टेयर भूमि की ज़रूरत है। जिसमें से 200 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। बाकी भूमि प्राप्त करने के लिए प्रशासन गांवों में कैंप लगाकर किसानों को मुआवजा दे रहा है। अधिकांश किसानों को भुगतान मिल चुका है और अधिग्रहण प्रक्रिया बिना किसी विवाद के आगे बढ़ रही है।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

इन गाँवों की बदलेगी किस्मत

अलीगढ़–पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जिले के करीब 31 गांवों से होकर निकलेगा। जिनमें ऐंचना, लक्ष्मणगढ़ी, उदयगढ़ी, बांकनेर और टप्पल गांव प्रमुख हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में मिट्टी भराई, समतलीकरण और कटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।

NHAI ने करीब छह महीने पहले निर्माण कार्य शुरू कराया था। हालाँकि, शुरुआती दौर में गति धीमी थी, लेकिन अब सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और लेवलिंग का काम तेजी से चल रहा है. निर्माण की जिम्मेदारी CDS कंपनी (हरियाणा) को दी गई है, जो तय समय सीमा में काम पूरा करने के लिए जानी जाती है।

72 किलोमीटर का होगा एक्सप्रेसवे

दिल्ली और यूपी को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे कुल 72 किमी लंबा होगा. इसके बन जाने पर अलीगढ़ से पलवल, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क हो सकेगा। इससे एनसीआर में आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

यह नई सड़क खुलने के बाद अलीगढ़, नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। फिलहाल, सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद अलीगढ़ सीधा हरियाणा, दिल्ली और पूरे एनसीआर से कनेक्ट हो जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment