UP News: उत्तर प्रदेश के खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके के आँखों को नम कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 16 साल की एक किशोरी गाँव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। किसी ने उसे फ़ोन किया और उसके प्रेमी की आत्महत्या की मनगढ़ंत सूचना ने दे दी। उसने पंचायत के दौरान ही ग्राम प्रधान के आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल, किशोरी के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना की शुरुआत शुक्रवार दोपहर हुई। जब कुछ ग्रामीणों ने किशोरी को उसके प्रेमी के साथ जंगल की ओर जाते हुए देखा और फिर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने दोनों का विरोध किया। लेकिन, किशोरी युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही। वहीं मामला दो समाजों के बीच होने के कारण तनाव बढ़ने लगा और इसे सुलझाने के लिए ग्राम प्रधान संयोगिता के आवास पर पंचायत बैठ गई ।
प्रधान के घर लड़की को छोड़ चले गए थे परिजन
खबरों की मानें, तो परिजन और ग्रामीण किशोरी को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह अपनी बात पर अडी रही। शाम तक पंचायत चलती रही। ऐसे में सभी लोग प्रधान के घर पर किशोरी को छोड़कर चले गए ताकि पिता के आने पर आगे बात की जा सके।
फ़ोन सुनकर टूट गई किशोरी
बताया जा रहा है कि किशोरी के फोन पर आया और फोन करने वाले ने यह बताया गया कि उसका प्रेमी दीपांशु उर्फ लाला ने आत्महत्या कर ली है। यह झूठी खबर सुनकर वह बुरी तरह से टूट गई और सदमे में उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
जब कुछ देर बाद ग्राम प्रधान कमरे में पहुंचीं, तो किशोरी फंदे से झूलती मिली। ग्रामीण तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।फिलहाल, पुलिस ने शव तो पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
-ग्राम प्रधान संयोगिता
-प्रेमी दीपांशु उर्फ लाला
-पूर्व प्रधान मंगू
-दीपांशु की बहन के खिलाफ












