हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

UPPCL: लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, आज से लागू हुआ ये नया सिस्टम

By Sahab Ram
On: November 16, 2025 10:46 AM
Follow Us:
UPPCL: Good news for lakhs of electricity consumers

UPPCL: लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। विद्युत निगम के जोन-एक (गाजियाबाद शहर) और जोन-तीन (ट्रांस हिंडन) के सात लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज शनिवार से विद्युत निगम की वर्टिकल व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके अंतर्गत हर अधिकारी केवल श्रेणी के कार्य संभालेगा।

जानकारी के मुताबिक, विद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस प्रणाली का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देना है। यह व्यवस्था जोन-दो (लोनी, मुरादनगर व मोदीनगर) में लागू नहीं होगी।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

मिली जानकारी के अनुसार, वर्टिकल व्यवस्था के तहत, बिजली विभाग के कार्यों को तकनीकी, वाणिज्यिक व परीक्षण जैसे अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। प्रत्येक श्रेणी के कार्य के लिए अलग-अलग अधिकारी होंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारियां संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक, इससे उपभोक्ता अपने हर कार्य, चाहे वह नया कनेक्शन हो, बिल संबंधी समस्या, मीटर खराबी या लाइन फाल्ट के लिए एक ही अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे। संबंधित अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा शहर में क्विक रिस्पांस वाहन भी तैनात किए गए हैं, जो आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मौके पर पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे। विद्युत नगरीय वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से उपभोक्ता के समय की बचत होगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

This new highway will start from December 1.
New Highway : अब दिल्ली दूर नहीं, 1 दिसंबर से शुरू होगा ये नया हाईवे

समाधान

मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं को जरूरी कार्यों के लिए ही कार्यालयों में जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान फेस लेस भी किया जाएगा। इसके लिए सभी वर्ग की समस्याओं के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रांस हिंडन में कुल सात व गाजियाबाद शहर में चार हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment