Weather : हरियाणा में अब सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के साथ-साथ अब दिन में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिस वजह प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला गया है। हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C नीचे दर्ज किया गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार प्रवाह के कारण आने वाले दिनों में ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने अनुसार आज से हल्के बादल छाने की संभावना है, जिससे दिन में भी ठंड का असर और बढ़ सकता है। साथ ही प्रदेश में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन हवाओं का रुख़ इसे ठंडा बनाए रखेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज (27 नवंबर) से 28 नवंबर के बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। यह बादलवाई भले ही हल्की हो, लेकिन यह दिन के तापमान में और कमी लाएगी। हल्की धूप की कमी से दिन में ठंड का अहसास ज़्यादा होगा और ठिठुरन बढ़ेगी।
किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे बढ़ती ठंड को देखते हुए आवश्यक उपाय करें, क्योंकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के बावजूद, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं ठंड को लगातार बढ़ा रही हैं।








