हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 25 नवंबर को होगा कार्यक्रम, सीएम ने की मुलाकात

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 8:35 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 25 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात के बाद दिल्ली हरियाणा भवन में मीडिया को दी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  श्री गुरू तेग बहादुर जी का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए हरियाणा प्रदेश में चार पवित्र यात्राएं चलेंगी। पहली यात्रा सिरसा जिला से शुरू हो चुकी है,दूसरी यात्रा पिंजौर,तीसरी यात्रा यमुनानगर और चौथी यात्रा फरीदाबाद से शुरू होगी।  श्री गुरु तेग बहादुर जी के  त्याग और बलिदान के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह  पवित्र यात्राएं निकाली जा रही हैं। 24 नवंबर को यह सभी यात्राएं कुरूक्षेत्र पहुचेंगी और 25 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।  

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने गीता को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया था। आज हमें बेहद खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम विदेशों में भी बड़े स्तर पर हो रहे हैं। इस महोत्सव में कोई देश और कोई न कोई राज्य पार्टनर के रूप में शामिल होता है और उनके द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में किए गए कामों की तुलना करें और बताएं उनके राज में किए गए कामों में कितना अंतर है। ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाना बेहद गलत है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उनके पास तथ्य नहीं है, सिर्फ झूठ बोलकर मुद्दों को खड़े करने का काम कर रहे हैं।

फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने आप्रेशन चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। फ़रीदाबाद पुलिस और केंद्र की टीमों को उनकी सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। उनकी मेहनत, सूझबूझ और सजगता से भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया। यह सफलता हमारे सुरक्षा तंत्र की मजबूती और पुलिस बल की समर्पित भावना का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  और गृह मंत्री श्री अमित शाह  के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार आतंकवाद, अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम कर रही है।

बिहार में एनडीए दोबारा सरकार बनाएगी

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार के लोगों ने एनडीए को मजबूत करने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में काम किए हैं।  आज बिहार में कॉलेज बन रहे हैं, यूनिवर्सिटी बन रही हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, अस्पताल बन रहे हैं। बिहार गति से आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोग चाहते हैं कि हमें विकास चाहिए।   विकास का विजन और नीति सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि जब नतीजे आएंगे तो बड़े मैनडेट के साथ एनडीए दोबारा बिहार में सरकार बनाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment