हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

योगाभ्यास के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 8:22 PM
Follow Us:
गुरुग्राम, 21 जून- रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) भौंडसी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। यह आयोजन पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक आरटीसी भौंडसी डॉ. अंशु सिंगला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयुष विभाग गुरुग्राम की योग सहायक ज्योति एवं आशीष ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान प्रणामासन, हस्तोत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालन आसन, दंडासन, अष्टांग तथा भुजंगासन सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, ऊर्जावान एवं निरोग रहता है तथा यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने कहा कि स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली के लिए योग का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योग प्रशिक्षक ज्योति एवं उनकी टीम को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश लोहान, अमित, दीपक संधु, जयप्रकाश, सीडीआई उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, राजबीर, आउटडोर एवं इंडोर प्रशिक्षकगण, प्रथम वाहिनी आईआरबी भौंडसी के पुलिस कर्मी तथा ए.डब्ल्यू. कोर्स के जवान उपस्थित रहे।

*खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं से किया योगयुक्त व नशामुक्त हरियाणा के निर्माण का आह्वान*

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं से किया योगयुक्त व नशामुक्त हरियाणा के निर्माण का आह्वान*

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

निरोग और स्वस्थ समाज का निर्माण के लिए योग जरूरी : यतिंद्र सिंह

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित

Leave a Comment