हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram News: गुरुग्राम वालों के लिए गुड़ न्यूज, SPR पर बनेगा एलिवेटेड रोड, सीएम सैनी ने दी मंजूरी

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 8:55 AM
Follow Us:

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नए सिरे से डीपीआर बनाया जाएगा और फिर इसके बाद काम को शुरू किया जाएगा। इसके बनने से आस-पास के क्षेत्रों को जाम से राहत मिल सकेगी।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित अधिकारियों की बैठक के दौरान यह आदेश दिए है। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।

दरअसल, एसपीआर करीब 14 किलोमीटर लंबा है, जो गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गांव घाटा से शुरू होता है और फिर वाटिका चौक (गुरुग्राम-सोहना हाईवे) से होता हुआ दिल्ली-जयपुर हाईवे जाता है और फिर यहां से द्वारका एक्सप्रेसवे से गांव खेड़की दौला के पास जाकर कनेक्ट होता है।

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि सीएम ने पहले वाटिका चौक से लेकर खेड़की दौला तक SPR के करीब 6 किमी लंबे हिस्से को एलिवेटेड बनाने की मंजूरी दी हुई थी। बुधवार सुबह SPR के गांव घाटा से लेकर वाटिका चौक (गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन) रोड को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में GMDA के अलावा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिंचाई विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पक्ष रखा कि गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर अंडरपास का निर्माण किया जाए।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने इस बैठक में पक्ष रखा कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर अरावली पर्वत श्रृंखला है। मानसून में गांव घाटा से पानी तेज बहाव के साथ नीचे आता है। ऐसे में बारिश में अंडरपास में जलभराव होगा।जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पक्ष रखा कि इस रोड को एलिवेटेड तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने भी एलिवेटेड रोड का समर्थन किया। इसके बाद सीएम ने आदेश जारी किए कि एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाए। इसके लिए तीन महीने के अंदर नए सिरे से DPR तैयार की जाए।

नए सिरे से एलिवेटिड रोड की DPR बनेगी

अधिकारियों का कहना है कि SPR पर वाटिका चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए करीब 750 करोड़ रुपये की DPR तैयार हुई थी। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के पांच चौराहों पर अगर अंडरपास बनते तो करीब 658 करोड़ रुपये का खर्चा आता और अगर फ्लाईओवर का निर्माण होता तो 578 करोड़ रुपये का खर्चा आता। अब SPR को एलिवेटेड करने के आदेश जारी किए हैं तो नए सिरे से डीपीआर तैयार होगी

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment