Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा के रिजल्ट का लाखों युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। HSSC की तरफ से ग्रुप सी के पदों के लिए 26 और 27 जुलाई 2025 को CET का आयोजन करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में प्रदेश के 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था।
परीक्षा
मिली जानकारी के अनुसार, पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 तक हुई। परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे गए थे और सभी उम्मीदवारों को 1 घंटे 45 मिनट का समय मिला था। हर सही जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 1 नंबर मिलेगा। Haryana HSSC CET News
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पर सभी उम्मीदवारों को पांच गोलों में से एक गोला अनिवार्य रूप से भरना था। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, हरियाणा जीके आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। Haryana HSSC CET News
ऐसे करें चेक
मिली जानकारी के अनुसार, जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग को 40 फीसदी अंक लेने होंगे। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा का परिणाम HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc।gov।in पर जारी होगा। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। Haryana HSSC CET News
कब आएगा रिजल्ट?
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा का परिणाम बिल्कुल तैयार हो चुका है। अगर इस बारे में बात करें कि यह परिणाम कब तक जारी हो सकता है, तो बता दें कि CET का रिजल्ट दिसंबर महीने के मध्य में जारी हो सकता है। Haryana HSSC CET News
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही रिजल्ट जारी होगा आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। परिणाम जारी होने के बाद मेंस परीक्षा का आयोजन होगा।











