हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा की मिलेनियम सिटी होगी जाम मुक्त, यहां बनेगा नया अंडरपास

By Sahab Ram
On: November 15, 2025 1:48 PM
Follow Us:
Haryana's Millennium City will be jam-free

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा की मिलेनियम सिटी नाम से मशहूर गुरुग्राम अब जाम से मुक्त होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इसी कड़ी में GMDA द्वारा मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन चौक पर अंडरपास निर्माण की योजना बनाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर लगभग 80 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होने का अनुमान जताया गया है। इस प्रोजेक्ट को सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) की बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी गई है। Haryana News

घटेगा ट्रैफिक जाम

जानकारी के मुताबिक, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन चौक सेक्टर 27, सेक्टर 27, 29, 43 और 44 के बीच स्थित है और यह शहर के प्रमुख सड़क मार्गों को जोड़ता है। यहां मेट्रो स्टेशन, रैपिड मेट्रो स्टेशन, गैलेरिया मार्केट और सेक्टर-29 के रेस्टोरेंट हब होने के चलते अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। Haryana News

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, पीक आवर्स के दौरान यहां से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। निकट भविष्य में इस चौक पर एक और मेट्रो स्टेशन बनेगा, तो ट्रैफिक और पैदल यात्रियों का दबाव पहले के मुकाबले और ज्यादा बढ़ जायेगा। Haryana News

प्रोजेक्ट

जानकारी के मुताबिक, इस अंडरपास के निर्माण से इफको चौक, गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन, फरीदाबाद, (NH- 48) और दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को सहूलियत मिलेगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही, आसपास के सेक्टरों में स्थानीय आवाजाही और मेट्रो व रैपिड मेट्रो नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment