हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में इन किसानों को मिलेंगे 1200 रुपये प्रति एकड़, ऐसे मिलेगा लाभ

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 10:44 AM
Follow Us:
Haryana: These farmers in Haryana will get Rs 1200 per acre

Haryana: हरियाणा एन किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीमें प्रतिदिन गांवों में पहुंच कर आमजन को पराली न जलाने व फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रेरित कर रही है।

कृषि विभाग के उप निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होने के साथ-साथ भूमि में मौजूद मित्र कीट भी नष्ट हो जाते है। किसान धान के फसल अवशेषों से पशुओं के लिए चारा भी बना सकते है तथा उचित प्रबंधन कर अतिरिक्त आय भी कमा सकते है।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

हरियाणा सरकार पराली न जलाने वाले किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को पराली को जलाने के बजाय उसके उचित प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके।

इसके अलावा पराली की गांठे बनाकर भी अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि पराली में आग लगाने से अनेक ऐसे जीव है जो खेत से बाहर नहीं निकल पाते और आग की चपेट में आकर नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा आग लगाने से पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचता है, यदि पराली को खेत में ही मिला दिया जाए तो यह खेती की उर्वरा शक्ति को बढाने में कारगर है।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पराली में आगजनी की घटना करते पाए गए तो एक एकड़ भूमि तक पांच हजार रुपये प्रति घटना, दो से पांच एकड़ भूमि तक दस हजार रुपये प्रति घटना व पांच एकड़ भूमि से ज्यादा पर तीस हजार रुपये प्रति घटना के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा व एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment