हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Success Story: हरियाणा की बेटी BDPO से बनीं IAS अफसर, जाने इनकी सफलता की कहानी

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 12:29 PM
Follow Us:
Success Story IAS Swati Agarwal

Success Story: मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके हौसले बुलंद होते है। हरियाणा के भिवानी की 26 वर्षीय स्वाति अग्रवाल ने अपनी कड़ी मेहनत से IAS का मुकाम हासिल किया। स्वाति ऑटोमोबाइल कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती है। स्वाति ने UPSC परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। Success Story Swati Agarwal

स्वाति वर्तमान में 2024 बैच की HCS अधिकारी हैं और चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत हैं। इससे पहले वे महेंद्रगढ़ में BDPO के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। HCS अधिकारी बनने के बाद उन्होंने IAS बनने का लक्ष्य तय किया था, जिसे उन्होंने चौथे प्रयास में साकार कर दिखाया। Success Story Swati Agarwal

Anushka Sharma cracked UPSC without coaching
Success Story : अनुष्का शर्मा ने बिना कोचिंग क्रैक की UPSC, तीसरे प्रयास में बनी IAS

बिजनेस

स्वाति की प्रारंभिक शिक्षा भिवानी के हालुवासिया विद्या विहार स्कूल में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने दिल्ली से पूरी की। जवाहर गली नंबर-1, कृष्णा कॉलोनी की निवासी स्वाति 3 भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। परिवार में बड़ी बहन आदिती और छोटा भाई गौरव अग्रवाल है। Success Story Swati Agarwal

35वीं रैंक

स्वाति के पिता सुशील अग्रवाल बताते हैं कि स्वाति ने आठवीं कक्षा में ही IAS बनने का सपना देखा था। परिवार ने उसकी लगन को देखते हुए उसे दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला दिलाया। Success Story Swati Agarwal

Vaishnavi Paul cracked UPSC in her fourth attempt.
Success Story: बार-बार हार लेकिन नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में क्रैक की UPSC, जानें कौन ये IAS

पिछले वर्ष उन्होंने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद वे प्रशासनिक सेवा में शामिल हुईं। अब चौथे प्रयास में IAS बनने के साथ उन्होंने अपने सपनों को हकीकत में बदल दिया है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment