Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। KMP एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ नए 5 शहर बसने वाले है। जानकारी के मुताबिक, इन शहरों को बसाने में HSIIDC 2041 की प्रस्तावित जनसंख्या को ध्यान में रखकर इन शहरों को विकसित करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन पहले ही कर चुकी है। जो नए शहर विकसित होंगे वह भविष्य के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र के रूप में उभरेंगे। फिलहाल इन नए शहरों के लिए भूमि, जोनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि PM मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को धरातल पर उतारने में हरियाणा की भूमिका बेहद अहम रहेगी। CM सैनी ने बजट घोषित 10 नई IMT हरियाणा के औद्योगिक भविष्य की रीढ़ साबित होंगी। इन 10 में से 5 IMT को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है जबकि बाकी पांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी भू-मालिकों से नियमित संवाद स्थापित करें और उन्हें ई-भूमि पोर्टल पर जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें। हरियाणा सरकार सोहना के निकट 1,000 एकड़ में Global City विकसित कर रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस शहर में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल और सीवरेज प्रणाली, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, ऊर्जा प्रबंधन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।











