Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में महेंद्रगढ़ के कनीना में ACB गुरुग्राम की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी विक्रम सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह की लिखित शिकायत पर गुरुवार को शाम करीब 5 की गई। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, गांव रामबास के अमनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि पटवारी जमीन की तकसीम और एक लोन संबंधी रिकॉर्ड के बदले उससे 22,500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए अमनदीप ने विजिलेंस टीम से संपर्क किया, जिसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। Haryana News
पहली किश्त…
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को 10 हजार रुपए की पहली किश्त दी, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे धर-दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, तलाशी में उसके पास से वही रकम बरामद हुई, जिसके नोट नंबर शिकायतकर्ता द्वारा पहले से दिए गए सीरियल नंबर से पूरी तरह मेल खाते थे। Haryana News
हाथ धुलवाए
प्रक्रिया के अनुसार, पटवारी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि स्पष्ट रूप से हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर नारनौल स्थित ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मामला अभी जांचाधीन है और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही साझा की जाएगी।









