हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में IPS वाई पूरन कुमार के गनर सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट हुई तैयार, जानें क्या है पूरा मामला

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 4:31 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में वाई पूरण कुमार के गनर सुशील कुमार के खिलाफ मंथली प्रकरण में विशेष जांच टीम (SIT) ने चार्जशीट तैयार कर ली है। जिसे जल्द ही कोर्ट में दाखिल किया जा सकता है। इस चार्जशीट में अभी सुशील कुमार को ही आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस रिकार्ड में छह अक्टूबर को शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि वह शराब ठेकेदारी का काम करता है। उसे बड़े बदमाशों जबरन वसूली के लिए जान से मारने की धमकी दी हुई है। इसकी वजह से उसे पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। हिमांशु भाऊ गैंग के कई साथियों ने शराब के ठेको में हिस्सा डाला हुआ है। इस कारण अब जान का खतरा बना रहता है।

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

उसे एक पुलिस कर्मचारी जिसने अपना नाम सुशील बतलाया है। उसका कहना है कि आईजी आफिस में मिलने के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही खुद को IG का खास आदमी बताया। वह जून महीने में IG ऑफिस गया तो वहां पुलिसकर्मी सुशील कुमार ने मुझसे धमकी भरे लहजे में बात की और कहा कि अगर रोहतक में शराब का काम करना है तो मंथली देनी पड़ेगी। वरना तो दूसरे बदमाशों और ठेकेदारों के साथ तुझ पर शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज करवा देंगे।

फिर एक दिन उसका फोन आया कि वह काम करना है। उसने लोकेशन भेजकर अपने सेक्टर-एक स्थित कार्यालय में बुलाया। उसने अपने एक साथी जयभगवान को भी बुला लिया। पुलिसकर्मी सुशील ने मंथली के तौर पर 2.50 लाख रुपये मांगे और कहा कि आईजी साहब पूरी सपोर्ट करेंगे।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को एफआईआर दर्ज कर सात अक्टूबर को अरेस्ट कर लिया था। तभी से आरोपी न्यायिक हिरासत के कारण जेल में बंद हैं। अभी उसे रोहतक जेल से अंबाला जेल भेजा जा चुका है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment