Aaj ka Rashifal: आज दिन शनिवार और तारीख 22 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अटका धन वसूल करना मुश्किल हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के आसार बनेंगे। लंबे समय से चल रहा संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकता है।
वृषभ राशि
आज सकारात्मक चिंतन आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप न केवल कारोबारी अपितु सामाजिक मुद्दों को लेकर भी चिन्तित रहेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन राशि
आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। मित्रों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के बेहतर भविष्य के लिए सही दिशा और योजना में निवेश करने की जरूरत है।
कर्क राशि
आज पारिवारिक जिम्मेदारियां आपका ध्यान खींचेंगी। नए काम की तलाश में रहेंगे। जोखिम भरे कामों में रुचि लेंगे। युवाओं में असंतोष बढ़ सकता है। कारोबारी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।
सिंह राशि
आज जिद में आकर लाभदायी योजना गंवा बैठेंगे। साझेदारी लाभदायी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अनुकूल सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
कन्या राशि
आज सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से फैसला लेना लाभदायी हो सकता है। लालच में आकर कोई गलत निर्णय कर बैठेंगे। गलतफहमी के कारण परिणय संबंधों में खिन्नता बढ़ेगी।
तुला राशि
आज युवाओं को करियर में बेहतर विकल्पों की तलाश रहेगी। कानूनी मसले समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें, राहत मिलेगी। लेनदेन के मामले हल होंगे। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे।
वृश्चिक राशि
आज नया काम मिलने से आय में बढ़ोतरी संभव है। मनचाहा परिणाम पाने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे।
धनु राशि
आज कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लम्बे संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। घर व ऑफिस के काम में तालमेल बैठाना कुछ मुश्किल होगा।
कुंभ राशि
आज ना कहने की आदत डालें, काम का बोझ कुछ कम होगा। साझेदारी में नई योजना हाथ आ सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मित्रों के लिए कुछ हटकर करने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि
आज नई-नई जगह की यात्रा करेंगे। आपकी सोच में अचानक बदलाव आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों पर ध्यान देंगे। कामकाज को लेकर उलझनें बढ़ेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मीन राशि
आज कोई सिक्रेट बात सामने आने से आश्चर्य में पड़ सकते हैं। मन की बात मित्रों को बताने से हल्का महसूस करेंगे। युवाओं को कॅरियर में बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है। इससे साख बढ़ेगी।











