हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में बाप और बेटे की गोलियां मारकर हत्या, ये बताई जा रही वजह

By Sahab Ram
On: November 7, 2025 11:11 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को बाप और बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। बलियाणा गांव में डबल मर्डर की सूचना पर IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतकों की पहचान धर्मवीर (58) और उसके बेटे दीपक (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक का भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद है। खबरों की मानें, तो इसी रंजिश में ही दोनों की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

घर में घुसकर मारी गोली

पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

खबरों की मानें, शुक्रवार को धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि उसका बेटा दीपक घर के पास ही दूसरी गली में पड़ोसियों के यहां बैठा हुआ था। तभी 4 से 5 युवक आए और घर में घुसकर धर्मवीर को गोलियां मार दी। इसके बाद हमलावर पड़ोसियों के यहां पहुंचे। वहां पर दीपक सोफे पर बैठकर बात कर रहा था। आरोपियों ने दीपक पर भी गोलियां चला दीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे बेटे पर हत्या का आरोप

खबरों की मानें, तो ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना आईएमटी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पिछले साल गांव के ही एक युवक की हत्या हुई थी। उसमें दीपक के भाई सागर का नाम आया था। सागर, फिलहाल इस केस में जेल में बंद है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल हुए मर्डर की रंजिश में ही दोनों की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment