हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित

By Sahab Ram
On: June 21, 2026 12:40 PM
Follow Us:

सिरसा, 21 जून।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला न्यायालय परिसर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित ने की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पुनीश जिंदल के निर्देशानुसार योग दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के योग सहायक पवन कुमार तथा योग प्रशिक्षिका निशा ने न्यायालय कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ, अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर्स को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस दौरान अनुलोम-विलोम, सर्वांगासन, हलासन, भुजंगासन, अर्धचक्रासन तथा अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया और इनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की भी जानकारी दी गई।
योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच सकता है तथा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल सिरसा के साथ-साथ उपमंडल डबवाली एवं ऐलनाबाद न्यायिक परिसर में भी योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए, जिससे शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

निरोग और स्वस्थ समाज का निर्माण के लिए योग जरूरी : यतिंद्र सिंह

दो चिकित्सा संस्थानों पर छापेमारी कर जांचा अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment