हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन में अब कर सकेंगे बर्थडे Celebrate और प्री वेडिंग फोटोशूट, जानें कितना होगा किराया ?

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 11:38 AM
Follow Us:

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन में अब बर्थडे सेलीब्रेशन और प्री वेडिंग शूट भी करा सकेंगे। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों को व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए खोल दिया है। इसमें जन्मदिन समारोह, प्री-वेडिंग शूट और अन्य निजी अवसरों के विकल्प उपलब्ध हैं।

जानकारी के अनुसार, बयान में कहा गया है कि नई नीति के तहत व्यक्ति, कार्यक्रम आयोजक और फोटोग्राफी या मीडिया कंपनियां स्थिर या चालू नमो भारत कोच बुक कर सकते हैं।

5,000 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से होगा बुक

वहीं दुहाई डिपो में एक मॉक-अप कोच भी स्थिर शूटिंग के लिए उपलब्ध है। बुकिंग 5,000 रुपये प्रति घंटे से शुरू होती है। जिसमें सजावट या उपकरण लगाने और हटाने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाता है।

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

एनसीआरटीसी ने कहा कि यह सेवा एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करती है, जिसमें नमो भारत के आधुनिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिज़ाइन किए गए कोच तस्वीरों और छोटे समारोहों के लिए एक आकर्षक वातावरण प्रदान करते हैं।

निगम ने कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार, सुविधाओं को साधारण सजावट किया जा सकता है। वहीं समारोह केवल सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच ही आयोजित किए जाएंगे और इन्हें इस तरह से आयोजित किया जाएगा ताकि, ट्रेन संचालन बाधित न हो और न ही इससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी हो।

बयान में ये कहा गया है कि सुरक्षा और परिचालन प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी गतिविधियां NCRTC कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में होंगी। यह सुविधा आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ दक्षिण जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थित स्टेशनों पर मिल सकेगी।

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

एनसीआरटीसी ने कहा कि उसने नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों पर फिल्म शूटिंग, वृत्तचित्रों, विज्ञापनों और अन्य दृश्य परियोजनाओं के लिए एक विस्तृत परिसर किराये की नीति भी तैयार की है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरपालिका उकलाना चुनाव-2026 को लेकर प्रथम रिहर्सल आयोजित, अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त महेंद्र पाल ने दीर्घकालीक व स्थायी जल निकासी योजना को लेकर गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया, ग्रामवासियों से परियोजना पर चर्चा की

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

जिला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया रोक, आदेश जारी

*हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा*

Leave a Comment