Aaj Ka Mousam: आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम सामान्य रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट…
उत्तर भारत में सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है। अनुमान है कि यह क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम की दिशा में आगे बढ़ते हुए 24 नवंबर 2025 तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके पास के दक्षिण अंडमान सागर में एक अवदाब में बदल सकता है। अगर यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ता रहा, तो अगले 48 घंटों में यह दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
फिलहाल, कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो मध्य क्षोभमंडल स्तर तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से, 25 नवंबर के आसपास कोमोरिन, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के आस-पास निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके अलावा, निम्न क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है। Aaj Ka Mousam
इसी तरह, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उत्तर-पूर्व अरुणाचल प्रदेश के ऊपर भी निम्न क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से, 24 से 28 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 नवंबर को तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी वर्षा के साथ-साथ तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। Aaj Ka Mousam
इसी तरह, 24 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा क्षेत्रों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 से 26 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, तमिलनाडु में 24 और 25 नवंबर को, तथा केरल और माहे में 24 से 26 नवंबर के बीच बिजली के साथ तूफान की आशंका है। Aaj Ka Mousam
अगले छह दिनों के दौरान लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और अंडमान-निकोबार में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 24 नवंबर को तमिलनाडु के तटीय जिलों में 30–40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं बह सकती हैं।
दिल्ली में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
दिल्ली में आज मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त कई जगहों पर हल्का कोहरा दिखाई देगा, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा भी छा सकता है। सुबह हवा की गति धीरे-धीरे घटकर 5 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी, जिससे उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं लगभग शांत महसूस होंगी। दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर लगभग 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि शाम और रात में फिर से कम होकर 5 किमी प्रति घंटे से नीचे रहने की उम्मीद है।
यूपी में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
यूपी में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। तापमान में यह कमी सर्दी को और तीखा बना देगी। कई जिलों में कोहरे की स्थिति भी बिगड़ती नजर आ रही है। Aaj Ka Mousam
पिछले 24 घंटों में सबसे घना कोहरा बरेली में दर्ज किया गया। अलीगढ़, आगरा, कानपुर और अमेठी में मध्यम कोहरा छाया, जबकि अयोध्या, कुशीनगर, वाराणसी, आज़मगढ़ और गोरखपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में दृश्यता 800 मीटर मापी गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार,सुबह और शाम को कोहरा बढ़ सकता है, हालांकि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में सर्दी और तेज महसूस हो सकती है।
बिहार में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
बिहार में सर्दी अब असर दिखाने लगी है। अभी तक कई जगहों पर तापमान ऊपर-नीचे हो रहा था, लेकिन अब कई जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार के कई हिस्सों में कोहरे का असर बढ़ रहा है। रविवार सुबह पूर्णिया में दृश्यता सिर्फ 800 मीटर रह गई। Aaj Ka Mousam
दिन के तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, यह लगभग स्थिर ही रहेगा। दक्षिण बिहार के सीमावर्ती जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी। पटना में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप निआजेगी, लेकिन सुबह और शाम की ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। माहौल में नमी और हल्की पछुआ हवाओं का असर भी बना रहेगा।
राजस्थान में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
राजस्थान में ठंड अब पूरी रफ़्तार पकड़ने वाली है। एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर से अगले चार दिनों तक राज्य में कड़ाके की सर्दी बनी रह सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा के पैटर्न में बदलाव की वजह से 24 से 26 नवंबर के बीच जयपुर सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं तेज चलेंगी और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। Aaj Ka Mousam
मैदानी क्षेत्रों में भी रातें सामान्य से ज्यादा ठंडी रह सकती हैं। वहीं, 27 से 29 नवंबर के दौरान मौसम के फिर से शुष्क होने की उम्मीद है, जिससे ठंड का असर थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन राहत बहुत बड़ी नहीं होगी, सर्दी महसूस होती रहेगी।
मुंबई में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से ठंड का असर कुछ कम महसूस हो रहा है। कई जगह दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा। इसी वजह से फिलहाल मौसम में हल्का बदलाव आया है और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों खासकर कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
बादल छाए रहने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में ठंड और कम हो सकती है। 23 नवंबर को कई क्षेत्रों में बादल बने रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मुंबई के लिए मौसम विभाग ने बताया कि सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। Aaj Ka Mousam
दोपहर और शाम होते-होते शहर और आसपास के इलाकों में हल्के बादल बने रहेंगे। मौसम लगातार करवट ले रहा है और फिलहाल राज्य में ठंड, धुंध और बादलों का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।











