Aaj Ka Mousam: आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर कोहरे का अलर्ट है। देखें ताजा अपडेट…
देशभर के विभिन्न राज्यों मौसम काफी सर्द होता जा रहा है। खासकर, उत्तर भारत में शीतलहर की आहट मिल रही है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अब बर्फबारी के आसार जताए हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सुबह घना कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। Aaj Ka Mousam
दक्षिण भारत में बेमौसम बारिश की मार पड़ रही है। मौसम के मुताबिक 24 और 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम में छिटपुट हल्की बारिश का अनुमान है।
दिल्ली-NCR में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
IMD के 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहल एनसीआर वायु प्रदूषण गंभीर है।
राजस्थान में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
IMD ने राजस्थान में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई है। 27-28 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसी ही मौसम मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में बना हुआ है।
यूपी-बिहार में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
यूपी में मौसम का मिजाज ठंडा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन में पछुआ हवाओं के चलने से सर्दी के ग्राफ में बढ़ोतरी है। हालांकि, प्रदेश में दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार के विभिन्न जिलों में बना हुआ पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण कुछ असर बिहार पर भी पड़ेगा।
कश्मीर में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस यानी बर्फ जमने की स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी।
इधर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सप्ताह के अंत तक बर्फबारी के कुछ संकेत मिल रहे हैं।
तमिलनाडु-केरल में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दाब प्रणाली के तमिलनाडु के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश और ‘येलो’ अलर्ट का अर्थ है छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी वर्षा। Aaj Ka Mousam
IMD के आंकड़ों के अनुसार, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मायिलाडुतुरै, तंजावुर, तिरुवरूर और आस-पास के क्षेत्रों जैसे दक्षिणी और तटीय जिले अलर्ट पर हैं। केरल के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को व्यापक बारिश हुई और राज्य भर में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहा। इसी प्रकार कुछ अन्य राज्यों में भी मौसम रहेगा।











