हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा मौसम को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा?

By Sahab Ram
On: November 10, 2025 1:12 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी 10 नवंबर से लेकर 15 नवंबर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश नहीं होगी। हालांकि, तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते लोगों को सुबह शाम ठंड महसूस होगी और गर्म कपड़े पहनने पड़ेंगे ।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 10,11,12,13,14 और 15 नवंबर को मौसम ड्राई रहेगा। इसके अलावा अगले पांच दिनों के तापमान में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। धूप निकलने से दिन गर्म रहेंगे और सुबह- शाम के समय मौसम ठंडा रहेगा और लोगों को ठंड महसूस होगी।

आज कितना रहेगा तापमान

सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं रात्रि के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

बादल छाएँगे नहीं होगी बारिश

वहीं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर 2025 तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। वहीं रात्रि तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इसके अलावा इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बीच बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment