Gold-Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,26,081 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,59,025 रुपये प्रति किलो हो गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर 1,30,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। चांदी की कीमतों में भी बढ़कर 1,63,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई।
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,164.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि हाजिर चांदी बढ़कर 52.37 डॉलर प्रति औंस हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना का वायदा भाव बढ़कर 1,25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी प्रकार चांदी का वायदा भाव बढ़कर 1,57,709 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।
आज के ताजा भाव
सोना 24 कैरेट 126081 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 125576 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115490 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94561 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 73757 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 159025 रुपये प्रति किलोग्राम












