हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने D.El.Ed रिजल्ट किया जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

By Sahab Ram
On: November 27, 2025 9:41 AM
Follow Us:
Haryana Education Board released D.El.Ed result

Haryana : हरियाणा में जिन उम्मीदवारों ने डीएलएड (Diploma in Elementary Education) परीक्षा दी थी उनके लिए एक जरूरी खबर आई है। HBSE ने परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। बोर्ड के चेयरमैन प्रो. पवन कुमार व उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा सितम्बर/अक्तूबर-2025 में संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022-2024 प्रथम/द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर), प्रवेश वर्ष-2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर), द्वितीय वर्ष (नियमित) व प्रवेश वर्ष-2024-2026 प्रथम वर्ष (नियमित) तथा प्रवेश वर्ष-2020-2022 से 2021-2023 प्रथम/द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

ऐसे देखें रिजल्ट

बता दें कि छात्र अध्यापक अपना रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वैबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों की प्रोफॉर्मेंस शीट्स शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आई. डी. पर भेजी जाएगी। इस परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र अध्यापक आगामी परीक्षा हेतु 5 दिसम्बर से सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आई. डी. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment