Gold -Silver Price 1 December 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी हैं। इस सप्ताह कीमतों का नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,64,359 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1,30,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,71,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का भाव बढ़त के साथ 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी की कीमत बढ़त के साथ 1,63,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।
यहां देखें ताजा सोने-चांदी के भाव
सोना 24 कैरेट 126591 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 126084 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115957 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94943 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74056 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 164359 रुपये प्रति किलोग्राम











