हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा सरकार का मास्टर प्लान! 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे

By Sahab Ram
On: December 1, 2025 1:45 PM
Follow Us:
50 lakh youth of Haryana will get employment

Haryana : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक खुशी की खबर है। प्रदेश में 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मिली जानकरी के अनुसार प्रदेश में साल 2047 तक 50 लाख नए रोजगार बनाए जाएंगे। राज्य का विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार है। CM सैनी की अगुवाई में तैयार इस विजन डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि कैसे हरियाणा की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

आपको बता दें कि PM मोदी के विकसित भारत का विजन आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त, सक्षम, समावेशी और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के निर्माण का है। इस विजन को साकार करने में हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।

 योग हमारे देश की प्राचीन विधा एवं अमूल्य धरोहर: तृप्ति हरिपाल श्योराण

उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित

वहीं प्रदेश सरकार ने ”मिशन हरियाणा-2047” नामक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है जिसने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दस खरब डालर तक पहुंचाने और 50 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

हरियाणा को भविष्य सक्षम बनाने के लिए ”डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर” विभाग बनाया गया है। यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसी नवीनतम तकनीकों द्वारा विकास की संभावनाओं को तलाशेगा।

सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment