Haryana Roadways: हरियाणा के बस यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिरसा से नारनौल जाने वाली बस सेवा का शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के हिसाब से यात्री अपने सफर पर निकल सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा डिपो पश्चिम से दक्षिण हरियाणा एक्सप्रेस चलेगी। यह बस सेवा
सिरसा से भिवानी और फिर नारनौल पहुँचेंगे। इस बीच फतेहाबाद, हिसार, हाँसी, दादरी, महेन्द्रगढ़ से होकर निकलेगी।
ये रहा पूरा शेड्यूल
-सिरसा से नारनौल सुबह 5:50 बजे प्रस्थान
-फतेहाबाद से सुबह 6:50 बजे
-हिसार से सुबह 7:45 बजे
-हाँसी से सुबह 8:25 बजे
-भिवानी से सुबह 9:45 बजे
-चरखी दादरी से सुबह 11:00 बजे
-महेन्द्रगढ़ से दोपहर 12:00 बजे
-नारनौल आगमन दोपहर 12:40 बजे तक
वापसी का समय
-नारनौल से दादरी दोपहर 1:00 बजे ( रात्रि ठहराव दादरी)
-महेन्द्रगढ़ से दोपहर 1:40 बजे
-दादरी आगमन दोपहर 3:00 बजे तक
वापसी समय अगले दिन
-दादरी से नारनौल सुबह 8:00 बजे
-महेन्द्रगढ़ से सुबह 9:00 बजे
-नारनौल आगमन सुबह 9:40 बजे तक
वापसी (नारनौल से सिरसा)
-नारनौल से सिरसा सुबह 9:57 बजे
-महेन्द्रगढ़ से सुबह 10:30 बजे
-दादरी से सुबह 11:30 बजे
-भिवानी से दोपहर 12:30 बजे
-हिसार से दोपहर 2:20 बजे
-सिरसा आगमन शाम 4:30 बजे तक
नोट – समय सारिणी में परिवर्तन संभव है। इसलिए पूरी जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा पर निकलें। ताकि, आपको कोई परेशानी न हो।











