हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

उपायुक्त ने लंबित शिकायतों के निपटान में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: May 3, 2026 1:43 PM
Follow Us:

हिसार, 01 मई।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने समाधान शिविरों के दौरान आने वाली शिकायतों के निपटान में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि लंबित शिकायतों के निपटान में देरी हुई तो संबंधित की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी।

शुक्रवार को मुख्यालय द्वारा समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक के उपरांत उन्होंने कहा कि कुछ विभागों के सुस्त रवैये के चलते वर्ष 2024-25 के भी कई मामले लंबित हैं। 2024 के 18 तथा 2025 के 162 मामले लंबित हैं। बैठक के दौरान उन्हें अवगत करवाया गया कि 10 जून 2024 से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित समाधान शिविर में कुल 6 हजार 94 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4 हजार 39 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, 1645 शिकायतें विभागों द्वारा अस्वीकृत की गई हैं।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाए तथा हर मामले में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने विभाग वार शिकायतों की समीक्षा करते हुए हुए अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट नए फॉर्मेट में भरकर तुरंत समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश सुभाष चंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment