हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

ढाणी प्रेम नगर में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया

By Sahab Ram
On: May 22, 2026 8:43 PM
Follow Us:
गुरुग्राम 21 मई।
पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी ने कासन गांव के पार्षद एवं खावासपुर, बाबड़ा, जमालपुर और बासलांबी गांव के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ढाणी प्रेम नगर क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यदि ढाणी प्रेम नगर क्षेत्र में कूड़ा डाला जाता है तो आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांवों के निवासियों में इस विषय को लेकर गहरी चिंता है।
विधायक श्रीमती बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं और सरकार से सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और किसी भी ऐसी व्यवस्था से बचना जरूरी है, जिससे लोगों को परेशानी हो। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संबंधित विभागों को इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने के निर्देश दिए जाएं।
मुख्यमंत्री ने समाधान का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी क्षेत्र के लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती बिमला चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग सत्र

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment